फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों को राहत नहीं 

Sat, 03 Dec 2016 01:04 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
पैसा निकालने के लिए मियांपुर के ए‌िक्सस बैंक के एटीएम पर लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
सरकार के नोटबंदी के फैसले के 23वें दिन शुक्रवार को भी बैंकों में पहुंचे ग्राहकों को राहत नहीं मिली। बैंकों में नकदी की किल्लत बरकरार रही। जिससे भारी तादात में लोगों को घंटों लाइन में इंतजार के बाद भी मायूस लौटना पड़ा। यूबीआई की खेतासराय शाखा में अधिक भुगतान की मांग को लेकर एक युवक से शाखा प्रबंधक का विवाद हो गया।
विज्ञापन


दोनों में हाथापाई हुई। शाखा प्रबंधक ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार यूनियन बैंक की खेतासराय शाखा में पुरानी बाजार निवासी युवक बैंक से पैसा निकालने आया था। उसने बीस हजार रुपये खाते से निकालने के लिए निकासी पर्ची भरकर बैंक में जमा किया।

शाखा प्रबंधक ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक भुगतान नहीं हो सकेगा। इसी बात पर विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शाखा प्रबन्धक सन्तोष यादव ने पुलिस को तहरीर दी है । पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जाएगी ।
विज्ञापन


 मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार यूबीआई की स्थानीय शाखा से शुक्रवार को भी अधिकतर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पैसे के लिए घंटों बैंक पर इंतजार के बाद खाली हाथ लौटने वाले लोगों का आरोप है कि बैंक में जो पैसा आता है उसे रसूखदार लोगों को भुगतान कर दिया जाता है।

निरीह लोग लाइन में लगे रहते और शाम को घर चले जाते हैं। शुक्रवार को यूबीआई की मीरगंज शाखा मे लाईन मे एक पुरुष ने एक महिला को पीट दिया था बाद मे पुलिस ने मामले को रफा दफा भी करा दिया। चौकीखुर्द के सन्तोष तिवारी बंधवा बाजार के रवि जायसवाल मीरगंज के लाल प्रताप व गरियांव सन्तोष सिंह ने बताया की कैश  आने के कुछ देर बाद ही बैंक कर्मियो द्वार बताया जाता है की कैंश खत्म हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें