फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आदेश नहीं तो काम नहीं, अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता और महामंत्री हीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। इसमें तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। सर्वसम्मति से राजस्व न्यायालयों एवं न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पत्रावलियों में सुनवाई पूरी होने के बावजूद समय से आदेश पारित नहीं किए जा रहे हैं। आदेश होने के बाद भी उनका अनुपालन खतौनियों में दर्ज नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, निर्धारित पेशी से पहले ही पक्षकारों को सुने बिना पत्रावलियों को एकपक्षीय रूप से निरस्त किए जाने की शिकायत भी बैठक में उठाई गई। साक्ष्य स्पष्ट होने के बावजूद समय से न्यायोचित आदेश नहीं हो रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि समस्याओं का समाधान होने तक सभी राजस्व न्यायालयों और न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही दाखिल-खारिज (नामांतरण) समेत अन्य राजस्व कार्यों को भी ठप रखा जाएगा। बार एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान सुभाष चंद्र यादव, दिनेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, लक्ष्मण कौल, कृपाशंकर वर्मा, बृजेश कुमार सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें