फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी की सुविधा नहीं, पशुओं का बन गया अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगरपालिका के वार्ड नंबर पांच तारापुर कालोनी में वार्डवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सड़क और सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। सड़कों पर कूड़े का ढे़र बिखरा रहता है। नाली टूट चुकी है। यहां की गलियां छुट्टा पशुओं का अड्डा बन चुकी है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश में लोगों के घरों तक पानी पहुंच जा रहा है। इससे लोगों में संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। वार्ड में करीब 30 हजार की आबादी है। पांच हजार वोटर है। वार्ड में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन

अभी वार्ड में मुख्य सड़कें एवं नाला बनवाएं जाएंगे। इसके लिए करीब डेढ़ से दो करोड़ का प्रस्ताव नगरपालिका को भेजा गया है। सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य मानक के अनुसार न होने से सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। नाली टूट गई, जिससे वार्डवासियों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड वासियों के सुविधा के लिए सभी कार्य जल्द कराएं जाएंगे। - नमिता सिंह, सभासद
सड़क और नाली टूट गई है। कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है। तारापुर कॉलोनी के शुरूआत में तबेला है बारिश में गोबर समेत अन्य गंदगी नाली में फेंक दिया जाता है जिससे नाली जाम होकर सड़कों पर पानी बहते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहा। वार्ड में गंदगी फैली रहती है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। - डॉ. मनोज वत्स
विज्ञापन

वार्ड छुट्टा पशुओं का अड्डा बन गया है जिससे आवागमन में परेशानी के साथ हादसे होने की आशंका बनी रहती है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर पानी सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पहुंच जा रहा है। सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। इससे गंदगी पसरी रहती है। वार्ड में इन सभी समस्याओं का निदान होना जरूरी है। - आरडी श्रीवास्तव
वार्ड में काफी काम हुए, लेकिन कुछ काम अभी भी बाकी है जो वार्ड वासियों के लिए परेशानी बनी हुई है। सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। इससे बारिश में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति के लिए कॉलोनी में लगाया गया ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। इससे उसका उच्चीकरण होना जरूरी है। - डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें