फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धर्मापुर ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुधवार को ब्लाॅक सभागार में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव की बैठक स्थगित कर दी गई। वजह एसडीएम की तबीयत खराब होना तथा सभी सदस्यों को समय से नोटिस नहीं पहुंचना बताया गया है। अगली बैठक नौ अप्रैल को बुलाई गई है। धर्मापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम पाल पत्नी अजय प्रताप पाल ने धर्मापुर की ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव के विरुद्ध 20 फरवरी को आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा सहित शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया था।इस पर नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत धर्मापुर कार्यालय पर प्रस्तावित थी। बैठक की अध्यक्षता के लिए उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया था। सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। उपजिलाधिकारी सदर ने सूचना दिया कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। साथ ही पता चला कि कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्धारित समय में नोटिस नहीं मिला था। इससे त्रुटि होने की संभावना थी, इस पर एसडीएम ने बैठक स्थगित कर दी। अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में अगली बैठक 9 अप्रैल को क्षेत्र पंचायत धर्मापुर सभागार में बुलाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें