फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नई पेंशन योजना में संशोधन नहीं पुरानी पेंशन ही चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मांग की है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों को नई पेंशन योजना में संशोधन नहीं बल्कि पुरानी पेंशन चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिनों संसद में सुझाव दिया कि नई पेंशन योजना में सुधार के लिए सरकार एक समिति गठित करेगी और इसमें सुधार की संभावनाओं को तलाशेगी। महाराष्ट्र में 18 लाख शिक्षक कर्मचारी एक साथ बेमियादी हड़ताल पर जाकर अपनी मंशा स्पष्ट कर चुके हैं। छतीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल में पुरानी पेंशन को लागू कर दिया है। इसके अतिरिक्त झारखंड में हेमन्त सोरेन और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी पुरानी पेंशन लागू कर दी है। यदि सरकार वास्तव में शिक्षकों-कर्मचारियों का हित करना चाहती है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें