फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग के सदस्यों ने बोरेपुर गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से 14 विभागों से जनहित में चलाई जा रही 75 योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए क्षेत्र में आई नीति आयोग की टीम ने शनिवार को बोरेपुर गांव का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंची, जहां एमडीएम की व्यवस्था देखने रसोई में पहुंचे यहां रसोइए से जानकारी ली। विद्यालय में साफ-सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था को देखा। इसके बाद गांव में पंचायत भवन,शौचालय, आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। राशन कार्ड और राशन वितरण संबंधित जानकारी लिया। छुट्टा पशुओं खेती चौपट कर रहे है इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को जानकारी दी। टीम के सदस्य रविंद्र कुमार, अजय सिंह, अंजनी ने गांव में घूम कर विकास कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत रामनिहोर, खण्ड शिक्षाधिकारी वसंत कुमार शुक्ला, अखंड प्रताप सिंह, रोहित यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें