फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषादराज का जीवन संघर्ष, समर्पण का प्रतीक : गिरीश चंद्र

विज्ञापन
खेतासराय, निषाद राज जयंती के अवसर पर अब्बोपुर गांव में प्रतिमा का शुभारम्भ करते राज्य मंत्री ग
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में महाराज निषादराज की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में शोभा यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। खेतासराय के अब्बोपुर में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव और पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महाराज निषादराज की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्य मंत्री ने कहा कि महाराज निषादराज का जीवन संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा का प्रतीक है, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की। शहर में भगवान निषादराज जनसेवा समिति जोगियापुर की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान निषादराज और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महाराज निषादराज एवं महर्षि कश्यप की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मछलीशहर में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने नदियांव गांव में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पूर्व विधायक राज नारायण बिंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें