फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी भक्तों ने चलाया सफाई अभियान

Wed, 24 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का 62वां जन्मदिवस   गुरुपूजा दिवस के रूप में मनाया गया। निरंकारी भक्तों ने शहर से लेकर गांव तक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


 मड़ियाहूं पड़ाव स्थित सत्संग भवन परिसर में सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक विशेष अभियान चलाकर सिटी स्टेशन परिसर की सफाई की गई। वहीं रैली निकाल लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जोनल इंचार्ज जेएन पांडेय और स्टेशन अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने किया।  पांडेय ने कहा कि इस सफाई अभियान के तहत निरंकारी श्रद्धालुओं को अपने चारो ओर वातावरण को साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन


 कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है। गुरु बचनों का पालन करना और जीवन में अपनाना ही सच्ची गुरु पूजा है।

संत निरंकारी भवन नौपेड़वा के प्रांगण में भी बाबा हरदेव सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुम्बई से आए महात्मा रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि सद्गुरु किसी शरीर का नाम
विज्ञापन


नहीं बल्कि यह ब्रम्हज्ञान का एकमात्र शाश्वत श्रोत है।  इस अवसर पर श्यामलाल साहू, राजेश, अजीत, पिंटू, राजकुमार, स्वामीनाथ उपस्थित रहे।

मीरगंज ः स्थानीय बाजार में निरंकारी संत समाज के लोगों ने रैली निकाल कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली धरैली आश्रम से निकलकर थाना, पशु चिकित्साल़य, तिराहा व सर्वोदय कालेज होते हए आश्रम आकर समाप्त हो गई।

बक्शा  ः संत निरंकारी मिशन के नौपेड़वा शाखा के प्रमुख सूर्यकूमार यादव के नेतृत्व में सेवादल के जवानों ने बाजार में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें