सुइथाकला। सरकार की पहल पर एनटीए की ओर से आयोजित श्रेष्ठता परीक्षा की सूची में ब्लाॅक के चार विद्यालयों के नौ छात्रों का चयन श्रेष्ठता सूची में हुआ है। छात्रों के चयन पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला, अशोकपुर कला व भगासा और कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद से क्रमशः तीन, तीन, दो और एक छात्र का चयन हुआ है। परीक्षा योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने में चयन दिलाना है। इसके तहत हर साल लगभग तीन हजार छात्रों का चयन पूरे देश से किया जाता है। इसमें चयनित छात्रों की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती है। सत्र 2026 के लिए जारी परिणाम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला से शिवांगी धवल 778 रैंक मिली। दीपांशु 1236 और ब्यूटी 2603, अशोकपुर कला विद्यालय से अर्चिता को 562, सुमित कुमार को 1618, आयुष कुमार को 2413 और भगासा से प्रतिभा को 739 और प्रशांत कुमार को 2346 रैंक मिली। कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद से रोहन 1930 रैंक पाकर चयनित हुए। छात्रों ने सफलता का श्रेय अभिभावकों व गुरुजनों को दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह समेत पूर्व एआरपी पंकज सिंह, सुधाकर सिंह, अजय मिश्र, रविंद्र भास्कर, अरविंद यादव, देवेंद्र कुमार सिंह, एनबी सिंह, उमेश चंद्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव , दुष्यंत मिश्र और राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सतीश सिंह ने शुभकामनाएं दी।