फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौ फरियादियों को मिला समाधान, बाकी आश्वासन लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्यादातर मामले के राजस्व से जुड़े रहे। मुख्य आयोजन मड़ियाहूं तहसील में हुआ। यहां नौ फरियादियों को मौके पर ही समाधान मिल गया, बाकी मामलों में फरियादी आश्वासन लेकर लौटे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की मौजूदगी में हुए मुख्य आयोजन में कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें राजस्व से जुड़ी 69, पुलिस से संबंधित 23, विकास विभाग से जुड़ी 20 तथा अन्य के 19 मामले आए। नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
अन्य मामलों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा गया। डीएम ने कहा कि राजस्व के मामलों को टीम बनाकर निस्तारित करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। ओरैला निवासी विनोद कुमार सिंह द्वारा शिकायत की गई कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे के द्वारा सीमांकन करते समय परिवार के कुछ लोगो का नाम छूट गया है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं से सात दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहॅू की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहूं लाल बहादुर आदि मौजूद थे।

-



प्रतिक्रिया-
कई महीनों से चकरोड के लिए प्रार्थना पत्र दे रहा हूं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारी चकरोड नाप कर चिह्नित कर देते हैं, लेकिन विपक्षी उसे जोतकर निशानदेही खत्म कर देते हैं। - ओम प्रकाश सिंह, अढ़नपुर



पिछले दो बार से खराब इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर के लिए प्रार्थना पत्र दे रहा हूं, मगर समाधान नहीं हो रहा है। - रामसूरत चौहान, गनापुर अजोशी
-

पिताजी का निधन हुए दो वर्ष हो गया। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन लेखपाल द्वारा वरासत नहीं किया जा रहा है। - सुरजीत सिंह, जमालापुर पट़टी



चार-पांच बार से प्रार्थना पत्र दे रहा हूं। ट्यूबवेल की नाली को मनबढ़ों ने जोत लिया हैं, लेकिन अभी तक नाली चिह्नित कर निर्माण नहीं कराया जा रहा है। - सुरेश गौतम, जोगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें