फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजों ने दोस्तों के साथ मामी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भांजों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी सगी मामी के साथ दुष्कर्म किया। वैसे तो यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रहीं है। फिर भी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना एक जुलाई की बताई जा रहीं है।
विज्ञापन

42 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि एक जुलाई को बटाऊवीर निवासी उसके सगे दो भांजे शाम सात बजे आए। वह उस समय अपने कमरे में सो रहीं थीं। उनके साथ दो उनके मित्र भी थे। चारों ने अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप कराने के बाद बारी- बारी से चारों ने दुष्कर्म किया और जाते वक्त दोनों गले से मंगलसूत्र, बाली निकाल लिये उसी दिन उसने अपने पति जो मुंबई रहते है घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि वह आएंगे तो केस दर्ज कराया जाएगा। महिला का कहना है कि 24 सितंबर को वह थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। उधर पुलिस की मानें तो जांच पड़ताल में मामला लेन - देन का सामने आया है। फिर भी महिला की तहरीर के आधार पर दो सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ मारपीट, धमकी, दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रहीं है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रहीं है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें