फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को नवजात की जन्म लेने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित गुलाबचंद अग्रहरि ने बताया कि वह जफराबाद थाना क्षेत्र के शेखवाडा मोहल्ला की निवासी हैं। उनकी पुत्री खुशबू अग्रहरी मायके में थी और प्रसव पीड़ा से परेशान थी। दर्द अधिक होने पर उनके घर वालों ने 108 पर सूचना दी। एंबुलेंस से खुशबू को शुक्रवार की शाम 7 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। गुलाबचंद का आरोप है कि उसकी पुत्री दर्द से तड़प रही थी। डॉक्टर के पास जाने पर उन्हें लौटा दिया जाता था। रात 11 बजे तक ऐसा ही चला। रात 12 बजे एक चिकित्सक ने ऑपरेशन करके बच्ची को जन्म दिलाया। जन्म के कुछ की देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। पहला बच्चा वह भी ऑपरेशन से पैदा हुआ और उसकी तुरंत मृत्यु हो जाना पूरे परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग अस्पताल प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोते और बिलखते देखे गए। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस एमके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल आने पर महिला की जांच की गई तो बच्चे की धड़कन नहीं थी। उनके अटेंडेंट को जब जानकारी डॉक्टर द्वारा दी गई तो उसने कहा कि किसी भी तरह मरीजा को बचा लें। रात में ऑपरेशन करके बच्चे को निकाला गया। जन्म होने पर मौत की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें