फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉल करने पर भी नहीं आई एंबुलेंस, बाइक से नवजात शिशु को ले जा रहे थे अस्पताल; रास्ते में तोड़ा दम

Sat, 30 Nov 2024 09:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में शनिवार को एक गर्भवती ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा कमजोर होने और उसकी तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस दौरान कॉल करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिससे बच्चे की जान चली गई। 
 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सदस्य ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिरकोनी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में शुक्रवार की शाम को पैदा हुए नवजात शिशु की हालत खराब होने पर  सूचना के बावजूद समय से एंबुलेंस नहीं आने से शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लाइनबाजार क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विशाल कुमार गौतम की पत्नी कंचन गौतम गर्भवती थी। उसे दर्द होने पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से निजी वाहन से आनन-फानन नेहरू नगर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। वहां पर कंचन को नॉर्मल डिलीवरी हुई। उसे पुत्र पैदा हुआ। बच्चा काफी कमजोर था, जिसके कारण चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार व देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बच्चे व मां को जाने के लिए विशाल गौतम ने कई बार एंबुलेंस के लिए कॉल करता रहा। काफी देर बाद एंबुलेंस विभाग ने विशाल से कहा कि उसका लोकेशन नहीं पता चल पा रहा है। थक हारकर परिजन नवजात बच्चे को बाइक से ही उपचार के लिए लेकर जाने लगे। कबूलपुर बाजार पहुंचते ही बच्चे की शरीर में कोई हरकत न होने पर परिजन वापस नेहरू नगर चले आए। जहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


काफी देर बाद एंबुलेंस आई, जिससे मां और मृत पुत्र को घर ले जाया गया। पीड़ित के परिजन अमित कुमार गौतम ने कहा कि अगर समय से एंबुलेंस आ जाती तो उसके नवजात शिशु की जान शायद बच जाती। विभाग की लापरवाही से यह दुखद घटना हुई।    
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें