वन विभाग दो और नर्सरी खोलने की तैयारी में है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है। विभाग डीघ, अभोली में एक-एक हेक्टेयर जमीन तलाश रहा है।
विभाग के पास पहले से नौ नर्सरी है। नर्सरी खुलने से यहां पौधों का उगान और तेज होगा। ज्ञानपुर ब्लॉक में तीन, सुरियावां में एक, भदोही दो और औराई में तीन नर्सरी है। डीघ, अभोली ब्लॉक में वन विभाग की पौधशाला नहीं है। यहां एक एक नर्सरी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए एक-एक हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। संवाद