जौनपुर। करीब पखवाड़े भर के अंदर एनआईसी का नया भवन बनना शुरू हो जाएगा। इसके लिए डीएम ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। एनआईसी के नए भवन में करीब नौ लाख की लागत आएगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी भवन में अधिकारी बैठकर वीडियो कांफ्रेसिंग करते हैं। लेकिन यह भवन जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। उसमें मौजूद शौचालय की छतें टूटकर गिर चुकी है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने एनआईसी का नया भवन बनाने के लिए एक सप्ताह पहले नौ लाख आठ हजार की धनराशि स्वीकृत कर दिया है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब जर्जर एनआईसी भवन को ध्वस्त करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद उसी स्थान पर एनआईसी का नया भवन बनाया जाएगा। एनआईसी का भवन जर्जर होने के कारण सारे सिस्टम को फिलहाल पास ही स्थित अटल जन सुनवाई केंद्र में स्थापित कर दिया गया है।
- एनआईसी का भवन जर्जर हो गया है, जिसे गिराकर, वहीं एनआईसी का नया भवन बनाया जाएगा, इसके लिए डीएम ने नौ लाख आठ हजार रुपया स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र ही जर्जर भवन को ध्वस्त करने का कार्य किया जाएगा।- राजकुमार द्विवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी