फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 100 बीघे में बनेगी नई जेल, 44.94 करोड़ की पहली किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नए जिला कारागार के लिए शासन स्तर से 44.94 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। यह धनराशि पीडब्ल्यूडी वाराणसी भवन खंड को दी गई। नई जेल कुद्दूपुर समेत तीन गांवों में 100 बीघा में बनाई जाएगी। जेल एक अरब 79 करोड़ 79 लाख 51 हजार की लागत से तैयार होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना लगने के कारण अब चुनाव बाद टेंडर कराया जाएगा। कचहरी मार्ग पर आजादी से पहले जिला कारागार बनाया गया है। इस जेल में 320 बंदियों की क्षमता है जबकि यहां 973 बंदी व कैदी रखे गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से लंबे समय से नई जेल की मांग की जा रही थी। इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था। इसकी कार्यवाही अगस्त 2016 में शुरू की गई।

इसके लिए तीन गांव इंदरिया, कुद्दूपुर, रंजीतपुर में 23.70 हेक्टेयर (100 बीघा) भूमि तलाश की गई। इसके तहत अभी तक कृषक क्षेत्रफल 12.470 हेक्टेयर भूमि क्रय हो चुकी है। इसमें तीन कृषकों की .520 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसमें 3.58 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा व 7.097 हेक्टेयर भूमि जूनियर हाईस्कूल कुद्दूपुर की है। भूमि अधिग्रहण को लेकर 45 करोड़ 73 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें से 44 करोड़ 73 लाख रुपये वितरित किए गए हैं तो 99 लाख 40 हजार धनराशि शेष है। 98 फीसदी काश्तकारों की भूमि रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। 25 अक्तूबर 2021 को तहसीलदार सदर व उनके अधीन गठित टीम द्वारा स्थल पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

179 करोड़ 51 लाख की लागत से नया जिला कारागार बनाया जाएगा। इसके लिए कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी वाराणसी भवन खंड को 44.94 करोड़ रुपये प्रथम किस्त जारी किया गया है। अधिसूचना लगने के कारण टेंडर चुनाव बाद कराया जाएगा। - एसके पांडेय, जेल अधीक्षक, जिला कारागार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें