फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः घर में नया इनवर्टर बना मौत का सबब, करंट लगने से गई युवक की जान

Wed, 02 Jun 2021 10:08 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में युवक की जान करंट की चपेट में आने से चली गई। वह इनवर्टर खरीद कर लाया था। कनेक्शन के बाद इनवर्टर में कुछ दिक्कत हुई तो वह चेक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आया। 
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में नया इनवर्टर एक युवक की मौत का कारण बना गया। आंधी-पानी में बिजली गुल होने पर युवक नया इनवर्टर खरीद कर लाया था। कनेक्शन करते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लाला के पूरा (इटहरा) गांव की है। घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


इटहरा गांव निवासी दुर्गेश तिवारी (30) पुत्र दिनेश तिवारी दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह घर आया था।  मंगलवार को तेज आंधी-पानी के बाद बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई। इस दौरान दुर्गेश ने घर में इनवर्टर लगाने का फैसला किया। शाम को नया इनवर्टर लेकर घर पहुंचा और एक इलेक्ट्रीशियन से उसका कनेक्शन करवाया।

देर रात में बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो घर में बत्ती नहीं जली। दुर्गेश खुद कनेक्शन ठीक करने लगा।  इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह परिजनों ने उसे करंट से छुड़ाया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया  जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें