कोषागार में चार्ज लेते डीएम मनीष कुमार वर्मा।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार की रात करीब नौ बजे कार्यभार ग्रहण लिया। देर रात पहुंचे डीएम सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिकारी से औपचारिक भेंट की। इसके बाद वह कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया। वर्ष 2011 बैच के आईएएस मनीष कुमार की बतौर डीएम यह दूसरी तैनाती है।शनिवार की रात शासन ने डीएम दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूट के कमिश्नर पद पर तैनाती दी थी। उनकी जगह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष कुमार वर्मा को जौनपुर का डीएम नियुक्त किया था। मूल रुप से कुशीनगर के पडरौना निवासी मनीष कुमार इसके पहले कौशांबी में मई 2017 से सितंबर 2020 तक डीएम रहे। इससे पहले वह नोयडा विशेष प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक के पद पर तैनात रहे। वह मथुरा और प्रतापगढ़ में सीडीओ भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त रामप्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों ने नवागत डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।