फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 दिनों से डाकघर में नेटवर्क खराब, ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नईगंज में स्थित डाकघर में 15 दिनों से नेटवर्क खराब चल रहा है। इससे डाकघर का सारा काम ठप है। इससे उपभोक्ताओं को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। उन्हें बिना काम कराए ही घर लौटना पड़ रहा है। इसी से नाराज होकर शुक्रवार को खाताधारकों ने डाकघर परिसर में नेटवर्क की बहाली को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। इसमें डाकघर में लेनदेन न होने से बहुत दिक्कतें हो रही हैं। रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। इससे शादी का कार्ड वगैरह जरूरी पत्र नहीं जा पा रहा है। चेताया कि नेटवर्क की बहाली तत्काल नहीं की गई तो इसका खमियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कामकाज बाधित होने से डाक कर्मियों व खाता धारकों में कहासुनी भी हो रही है। डाकघर प्रभारी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि समस्या से विभागीय अधिकारियों के साथ ही संबंधित अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। दूर संचार विभाग मछलीशहर के एसडीओ विरेंद्र कौल ने बताया कि फाल्ट को ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, नेटवर्क आज ठीक हो जाएगा। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मौके पर बृजेश कुमार, सुनील कुमार यादव, जावेद खान, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, रमेश चौधरी, रामजस पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें