फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों पर आबादी की भूमि पर नाद रखकर कब्जा करने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव के रामदुलार ने रविवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें पड़ोसी पंधारी पर अपनी आबादी की जमीन पर नाद व चरना रख कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मानें तो उसके पड़ोसी पंधारी अपने परिजनो संग मिलकर शनिवार की रात उसकी आबादी की जमीन पर नाद व खुंटा गाड़ कर अपने मवेशियों को बांध दिए। सुबह जब इसकी जानकारी रामदुलार को हुई तो उन्होंने पंधारी के घर पहुँच कर कब्जे का विरोध किया, जिसके बाद पंधारी व रामदुलार के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनो पक्षों के तीन लोंगो को हल्की चोटे आई है। पीड़ित रामदुलार ने थाने पर लिखित तहरीर दे दी है, जिसके बाद सुरेरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें