फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा हत्याकांड: प्रेमिका से अनबन के कारण की थी हत्या, फार्महाउस में दफनाई थी लाश; आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 11:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

मुंबई से गिरफ्तार कर लाए गए हत्या के आरोपी अरविंद को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका नेहा से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें अरविंद ने फावड़े के बेंत से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। दोनों फार्महाउस पर साथ रहते थे। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
आरोपी अरविंद बिंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरारा के भरसवा गांव की निवासी नेहा (25) की हत्या के मामले में उसके प्रेमी और आरोपी अरविंद बिंद को सिकरारा पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की, इसके बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेहा से आरोपी की छोटी-छोटी बातों के लिए किच-किच होती थी। वारदात वाले दिन खाना बनाने के लिए दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान नेहा ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इसी गुस्से में आकर उसने फावड़े के बेंत से उसके सिर पर वार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को फार्महाउस की बाउंड्रीवॉल के किनारे की झाड़ियों के बीच दफना दिया। 

सिकरारा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि भरसवां गांव निवासी मगना देवी ने जून 2024 में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी नेहा (25) को गांव का पड़ोसी अरविंद बिंद व उसके परिजन साजिश के तहत मुंबई भगा ले गए। परिजनों ने नेहा की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई थी। 

पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर परिजनों ने जिला न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अरविंद बिंद सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सिकरारा थानाध्यक्ष तेजबहादुर की देखरेख में पुलिस की टीम 22 अगस्त को मुंबई पहुंची। 

पुलिस टीम मुंबई के ठाणे जिले के डायघर थाना क्षेत्र स्थित नंदू शांता राम पाटिल के फार्महाउस पहुंची। वहां चौकीदार के रूप में काम कर रहे आरोपी अरविंद बिंद को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उसी फार्महाउस में रहता है। उसके अलावा वहां अन्य कोई व्यक्ति आता-जाता नहीं था। फार्महाउस का मालिक कभी-कभार वहां आता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेहा को भगाकर वह उसी फार्महाउस में रह रहा था। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामल में हत्या और हत्या का साक्ष्य मिटाने की धाराएं और बढ़ा दीं। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई से वापस लौट आई और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नेहा के माता-पिता को भी डीएनए टेस्ट के बुलाया जा सकता है मुंबई
सिकरारा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने फार्महाउस में खोदाई कराकर नेहा का कंकाल बरामद किया। पुलिस के अनुसार डायघर थाने की पुलिस की देखरेख में कंकाल का पोस्टमार्टम और आवश्यक फोरेंसिक परीक्षण करवा कर रिपोर्ट को प्रिजर्व किया गया है। हालांकि, अभी कई बिंदुओं पर जांच बाकी है। मृतका की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। इसमें नेहा के माता-पिता के रक्त के नमूने लिए के उन्हें मुंबई बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें