फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में मास्क को लेकर लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड संक्रमण बढ़ने के बाद भी जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों छोड़ दिया जाए तो शेष लोग बिना मास्क के ही अस्पताल में घूमते देखे जा रहे हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए हर दिन 900 से 1100 के करीब मरीज पहुंचते हैं। बाजारों में भी भीड़ लग रही है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में हर कोई बेखौफ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पर्ची काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। पर्ची बनवाने के लिए होड़ लगती है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन तो दूर, ऐसा लगता है जैसे इलाज कराने आए लोग मास्क लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। अस्पतालों में मरीज और तीमारदार मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का दावा कर रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन मरीज और उनकी तीमारदार बिना किसी डर के ही अस्पताल में घूमते हुए देखे जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही।

मीरगंज में मिला कोविड़ का एक मरीज
जौनपुर। मछलीशहर तहसील के मीरगंज में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिला है। सिकरारा स्वाथ्य केंद्र पर उसकी एंटीजन से जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. जियाउल हक ने बताया कि जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर अब पांच पहुंच गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को मॉस्क लगाने के साथ ही पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। मास्क लगाने के लिए जगह-जगह नोटिस भी चस्पा करा दी गई है, लेकिन मरीज गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जब तक जिला प्रशासन स्तर से सख्ती नहीं बरती जाएगी लोग नहीं डरेंगे।डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें