शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। यूथ इन एक्शन के पदाधिकारियों ने सोमवार रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी।
संगठन ने सोमवार को नगर के सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आज शहीदों के जीवन से प्रेरण्ाा लेने की जरूरत है।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक विचारक भी थे। संगठन सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। जिला संयोजक मिथिलेश प्रताप सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अमित सिंह, संजू, अनुज सिंह, मुन्ना,
प्रिंस सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। जन संस्कृति मंच की ओर से शहीद भगत सिंह की याद में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रवादिता मार्क्सवादी एवं जनतांत्रिक समझ का परिणाम है।
डा. प्रतीक मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि भगत सिंह देश के आजादी का मार्ग तैयार किया। डा. धीरेंद्र पटेल, प्रलय बहादुर यादव ने उनके जीवन को आदर्श बताया।
ओमप्रकाश मिश्र, अशर्फीलाल, महेंद्र मौर्य, अरुण मिश्र, लाल प्रकाश, अमरनाथ आदि मौजूद थे। उधर, युवा भारत पतंजलि योग समिति एवं किसान पंचायत के सहयोग से शिवगुलामगगंज बाजार में शहीद दिवस पर यज्ञ का आयोजन किया
गया। लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवा भारत के जिला प्रभारी कमलेश यादव ने कहा की शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में ही वह काम कर दिया, जिसे एक साधारण व्यक्ति सपने में भी नहीं सोच सकता। देश के
शहीदों ने जान की बाजी लगाकर गुलामी से मुक्ति दिलाई। इस अवसर पर मालिक मौर्या, अदालत, रामजीत मौर्या, मुन्नर राम मौर्या, धर्मेंद्र, डा. विनोद अनिल दीप चौधरी आदि रहे।
बदलापुरः आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गनाइजेशन की ओर से इंदिरा चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन किया गया। साथ ही शहीद ए आजम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित
की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद तिवारी , दिनेशकांत दूबे, शिवप्रताप सिंह, रविप्रकाश सिंह और इंद्र कुमार दूबे आदि रहे।
सुइथाकला: श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में शहीद दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि युवा शहीदों का सपना पूरा करेंगे। सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के
बलिदान को अमर बनाने के लिए उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। जिला पंचायत सदस्य हृदय प्रसाद सिंह, विनोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश पाल, प्रेमनाथ सिंह, धर्म देव शर्मा, तीर्थराज पाण्डेय, राधेश्याम मौर्या, प्रमोद कुमार
पाठक, दिनेश सिंह, अभिषेक तिवारी, लाल बहादुर, प्रमोद कुमार यादव, मुरलीधर सिंह, जय प्रकाश सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन विनय कुमार त्रिपाठी ने किया।
सतहरिया: सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी, लक्ष्मीबाई ब्रिगेड और चंद्रशेखर ब्रिगेड की ओर से सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंवारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 84वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, डा. धरम सिंह, सुभाष सहगल, अनिरुद्ध सिंह, अजय सिंह, राजाराम, आदि रहे। मड़ियाहूंः व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा के नेतृत्व में सोमवार को
व्यापारियों ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्ण कर याद किया। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व पंचायत अध्यक्ष लालजी सेठ, रामचंद्र गुप्त, दिलीप जायसवाल, पवन आदि रहे।