फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिहार में एनडीए की जीत पर मनाया जश्न, आतिशबाजी की, बांटी मिठाइयां

Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर में बिहार में एनडीए की जीत पर पटाखा फोड़कर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। बिहार में एडीए की सरकार बनने पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर खुशियां मनाईं।
सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा व संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, बांकेलाल सोनकर, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी उपस्थित रहे।
जलालपुर : जलालपुर चौराहे के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला मंत्री राजेश सोनकर, जटाशंकर सिंह, रणविजय सिंह, अनिल सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
मड़ियाहूं : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली अप्रत्याशित जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर पहुंचकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
इस मौके पर चंद्रप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, अजय मिश्रा, रविंद्र तिवारी, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील क्षेत्र के अग्यवान बाबा मंदिर नदियांव साहोपट्टी जंगीरोड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर उत्सव मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता पं.राजकृष्ण शर्मा, गायत्री शुक्ला, विनय पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रामपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष देवीशंकर(नाजा दुबे) के नेतृत्व में रामपुर में पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामपुर नाजा दुबे, रमेशचंद्र दुबे, आशीष जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, मनीष जायसवाल, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें