रामनगर। एनसीसी की 98 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निकेत सिंह नेगी और एडम ऑफिसर कर्नल मनजीत कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में संचालित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, बाढ़ अथवा युद्ध के समय नागरिकों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम क्या होने चाहिए, आपदा के समय नागरिकों की रक्षा कैसे की जा सकती है इसके गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में मेजर आरपी सिंह, कैप्टन शिव शंकर मिश्रा, कैप्टन एसके पाठकआदि उपस्थित रहे।