फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एनसीसी कैडेट को ड्रोन और फायरिंग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम परिसर में चल रहे 98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में मंगलवार को कैडेट्स को ड्रोन तकनीक की उपयोगिता और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक डी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में ड्रोन का उपयोग कृषि, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, समारोहों की निगरानी तथा विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाएगा। उन्होंने ड्रोन तकनीक के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ग्रुप मुख्यालय बी वाराणसी के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षित छाबड़ा ने कैंप का निरीक्षण कर कैडेटों को ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, फायरिंग गतिविधियों और विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने के गुर बताए।
विज्ञापन

उन्होंने राशन स्टोर, कुक हाउस तथा कैडेटों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उप-कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कैडेटों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेडिकल टीम, हवलदार सर्वजीत सिंह तथा अन्य एनसीसी अधिकारियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें