फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवरात्र आज से, सजे देवी दरबार, गूंजेंगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को देवी मंदिरों और पंडालों को सजाने-संवारने में भक्त जुटे रहे। आसपास की दुकानों को भी सजाया गया है। पूर्वांचल में आस्था के केंद्र शीतला चौकिया धाम में भक्तों की भारी भीड़ होती है। यहां सुरक्षा के चुस्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों को रंगरोगन कर विद्युत झालरों से सजाया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंदिराें के आसपास पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। नवरात्र के पहले दिन मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दौरान लोग घरों में कलश स्थापना करेंगे। शीतला चौकिया धाम मैहर मंदिर परमानतपुर, नवा दुर्गा मंदिर नखास, सिपाह मार्ग स्थित छोटी काशी में नवदुर्गा मंदिर, अंबा देवी मंदिर सुजानगंज में भी साफ सफाई के साथ सजावट के काम पूरे हो गए हैं।
मंदिर के बाहर माला-फूल और चुनरी की दुकानें सज गई हैं। शाम को नगर के ओलंदगंज, कोतवाली, चौकियां धाम, पॉलीटेक्निक समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सजी पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह देवी मां के गीत भी गूंजते रहे। लोगों ने मां के पूजन के लिए नारियल, चुनरी, धूप, अक्षत आदि के साथ कलश स्थापना के लिए जौ आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

शीतला चौकियां धाम में भक्तों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्था की है। मंदिर के पुजारी शिव कमार पंडा ने बताया कि मंदिर प्रशासन की तरफ से 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसमें प्रवेश द्वार, मुख्य द्वार, गर्भगृह, पूर्वी निकास द्वार सहित अन्य जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं। शीतला मां की आरती तीन समय की जाएगी। भोर में 4:30 दोपहर तीन बजे, रात 10:15 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें