फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव का समापन

विज्ञापन
03- नवरात्र की नवमी पर कलेक्ट्रेट स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा पर कुमारी कन्याओं का पांव पूजन क? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के खानापट्टी स्थित अवधूत कुटी पर सोमवार को कन्या पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव सम्पन्न हो गया। ब्रती महिलाओं ने उनके जूठन से नवरात्रि व्रत का पारण किया। कुटी के सेवक दीपराज ने बताया कि अघोर पंथ में मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करके फिर से जल में विसर्जन करने से पाप का भागीदार समझा जाता है। इसीलिए महानवमी को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं तथा भैरव के रूप में एक बालक का पूजन अर्चन कर उनको भोजन कराते हुए यथा शक्ति द्रव्य देकर विदा किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को कुटी पर कन्या पूजन कर उनके जूठन से नवरात्र का पारण किया गया। हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने हव्य डालकर जनकल्याण की मन्नत मांगी। इससे पहले महाअष्टमी को कुटी पर महानिशा जागरण पूजन चला जो भोर में पाँच बजे सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन के पीछे नारी सशक्तिकरण की अवधारणा भी छिपी है। उनके सम्मान कार्यक्रम से समाज में उनकी उत्कृष्ट स्थिति तथा उच्च स्थान होने का संदेश भी दिया जाता है। सायं भजन संध्या तथा भंडारे में पहुंच कर लोगों ने प्रसाद लिया। प्रमुख रूप से लालती सिंह, मालती सिंह, इंद्रसेन सिंह,शिवराज सिंह,उदय राज यादव, दुष्यंत सिंह ,विद्या देवी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कन्याओं का पैर धोकर आरती उतारने के बाद उनका पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें