फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर है भाजपा की नीति

Mon, 06 Apr 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद केपी सिंह ने कहा कि पार्टी की नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर आधारित है। लंबा सफर तय करने के बाद भाजपा एक सशक्त पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। तमाम उतार चढ़ाव के बाद कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। सोमवार को वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित 35 वें स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


  इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का गठन छह अप्रैल 1980 को मुंबई में हुआ था। पार्टी ने दो सांसदों के साथ अपना सफर शुरू किया था। आज सांसदों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 को लक्ष्म मानकर काम करने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और आडवानी के सपनों को साकार करना होगा। इसके लिए परिश्रम की जरूरत है।

   इस मौके  पर अशोक सेठ, सुरेंद्ेर सिंधानियां, सुनील सेठ, मानिक चंद सेठ, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, सतीश सिंह त्यागी, रीता जायसवाल, संदीप तिवारी, प्रमोद गुप्त, राजवीर दुर्गवंशी, सुशील पांडेय, अतुल, आलोक, बाबूलाल निषाद, जगदीश खरवार, बसंत प्रजापति, धर्मेद्र, उदय प्रताप, रमाशंकर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें