फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ वर्चुअल और कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। यह मतदाता दिवस सभी मतदेय स्थलों, महाविद्यालयों सहित जिला स्तरीय कार्यालयों आदि स्थानों पर मनाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद में 25 जनवरी को वर्चुअल और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं प्राचार्य, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, बीएलओ, सुपरवाइजरों को शपथ दिलाने का निर्देश दिया है। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें