फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस :-11 ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाएगी योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां पर पर्यटन की काफी संभावनाओं के साथ हर साल दो लाख से अधिक पर्यटक आते हैं और यहां की खूबसूरती को निहारते हैं। जनपद में 11 और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को योगी सरकार पर्यटन के मानचित्र पर लाना चाह रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री जनसहभागिता पर्यटन विकास योजना के तहत 11 जनप्रतिनिधियों के कुल 37 प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसमें से 11 को स्वीकृति मिलनी है। इस पर जल्द मंजूरी मिलने की संभावना दिख रही है, जिसके बाद इन स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन सहभागिता पर्यटन विकास योजना के तहत जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से दो से तीन प्रस्ताव पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए उनके क्षेत्र के मांगे गए थे। इन स्थलों पर 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इसमें 50 फीसदी जनप्रतिनिधि को निधि से व 50 फीसदी पर्यटन विभाग देगा। इसके तहत जिले से अक्तूबर में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

इन जनप्रतिनिधियों ने भेजे इन स्थलों का प्रस्ताव :-
जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने पांच स्थल सिरकोनी ब्लाक के सई नदी पर राम जानकी मंदिर गहोरा रामदयालगंज, बक्शा के दरियांवगंज घाट, सिकरारा के बरगुदर घाट चौरामोहन दास, सुजानगंज के बसरही घाट बसरही, खुटहन के शेखूपुर सुतौली घाट का दिया है। इसी तरह राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मुंगराबादशाहपुर के टिकरा में टिकरेश्वर महादेव, सुजानगंज में हनुमान मंदिर सवेली, हनुमान मंदिर अरुणपुर, मुंगराबादशाहपुर में पिपरी भवानी मंदिर नीभापुर, सुजानगंज में करतोरा में शिवमंदिर, शिवमंदिर डमरूआ, चौरा मंदिर इटरा, शिव मंदिर नडार, शिव मंदिर थकाई, गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज, करुवीर मंदिर नारीपुर, कोरियन मंदिर कोटिला का प्रस्ताव भेजा गया है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने राम जानकी मंदिर पट्टीनरेंद्रपुर का प्रस्ताव भेजा है। इसी तरह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने राम जानकी मंदिर मियांपुर, बड़े हनुमान मंदिर मंदिर रासमंडल का प्रस्ताव, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल का सुजानगंज ब्लाक राम जानकी देव स्थान समिति डीह गढ़वार प्रेम का पूरा, मुंगराबादशाहपुर का दौलतियां मंदिर गौरेयाडीह सटवा का प्रस्ताव, केराकत विधायक तूफानी सरोज का गोमती नदी के किनारे चंदवक में पक्का घाट का निर्माण, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने अखड़ों घाट जमैथा, राजेपुर रामेश्वर मंदिर का प्रस्ताव दिए हैं। मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल ने प्राचीन शंभूनाथ शिव मंदिर कोचारी, भद्रकाली पर रपटा पुल, घाट व रेलिंग का निर्माण, पठान पाल बस्ती में सत्यसाईं आश्रम से शंभूनाथ शिव मंदिर तक लाइट लगाने का कार्य, शंभूनाथ शिवमंदिर के पास वरुणा व बसुही नदी के संगम पर घाट निर्माण, शंभूनाथ मंदिर परिसर का सुंदरीकरण व तालाब निर्माण, सत्यसाईं आश्रम के सामने पर्यटक सुविधाओं का निर्माण, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र महराजगंज में अहिरौली चंडी माता धाम सुंदरीकरण, बदलापुर के करमपुर के त्रिभुवन बाबा धाम पर पार्क निर्माण, हरिहरपुर में पार्क निर्माण, खेल मैदान, महराजगंज के कड़ेरेपुर शिवमंदिर बाउंड्रीवाल, मल्हनी विधायक लकी यादव ने करंजाकला के छुंछा करीयाडीह मंदिर परिसर में पर्यटन विकास, शाहगंज विधायक रमेश सिंह का पिलकिछा गांव में गोमती किनारे प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण का प्रस्ताव गया है।
विज्ञापन

..........................
जौनपुर में वर्ष 2023 में माहवार आए पर्यटन
माह-पर्यटकों की संख्या
जनवरी-19887
फरवरी-13585
मार्च-13897
अप्रैल-15092
मई-13092
जून-14055
जुलाई-16511
अगस्त-19905
सितंबर-11793
जिले से मुख्यमंत्री जन सहभागिता पर्यटन विकास योजना के तहत 11 जनप्रतिनिधियों के 37 प्रस्ताव को अक्तूबर में भेजा गया है। इसमें सभी के एक-एक प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। -मनोकामना राय, पर्यटन सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें