सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह ने किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मानवता का पाठ पढ़ाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को धैर्यवान, विवेकवान एवं चरित्रवान बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी टोली ने सरस्वती वंदना एवं लक्ष्मीबाई टोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार उपाध्याय ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अतिथियों एवं शिविरार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, कुमार राज पांडेय, सूरज तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार दुबे ने किया।