चिकित्सा आपके द्वारा इस धारणा को सफल बनाने के लिए जौनपुर में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वैन राजाबाजार क्षेत्र में पहुंची जहां पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और परामर्श भी लिया। इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
राजाबाजार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज से लगे राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वैन सुविधा सरकार द्वारा वाहनो पर चलाई गयी है जिसे सचल दल वैन चिकित्सा के नाम से जाना जाता है। इसी गतिविधि के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले रोगियो को ओ पी डी रेडियोलाजी एंव पैथलाजी सेवाएं नि:शुल्क करायी जाती है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शुक्रवार महराजगंज क्षेत्र के राजपुर रूखार गांव में सचल चिकित्सा वाहन 2 के द्वारा कैम्प लगाकर सभी 72 मरीजो का इलाज किया गया। सचल दस्ता वाहन के चिकित्सक डाक्टर के के यादव, फार्मासिष्ट अजय कुमार, स्टाफ नर्स अनिकेश सिंह ने जांचोपरांत मरीजो को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई ।
डाक्टर के के यादव ने बताया कि कमर दर्द, घुटना दर्द ,सांस सम्बन्धित खाज खुजली व मौसमी बुखार वाले मरीजो की संख्या अधिक रही। दवा के साथ मरीजो को परहेज जैसे उचित परामर्श भी दिया गया ।