फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और 12 को बंद रहेगा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी लखनऊ बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के वरिष्ठ रेल पथ निरीक्षक मनोज कुमार केसरी ने बताया कि समपार संख्या 31बी जो रेलवे स्टेशन हरपालगंज से कोइरीपुर के बीच स्थित है। उस पर अनुरक्षण कार्य कराए जाने के कारण नेशनल हाईवे वाराणसी-लखनऊ 56 पर सड़क यातायात बंद रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यातायात बदलापुर से कोइरीपुर तक फोरलेन से संचालित किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य उक्त तिथियों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। समपार का स्लीपर एवं ट्रैक पैरामीटर खराब होने के कारण ट्रेन आवागमन कासन के सहारे किया जाएगा। संरक्षा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत इसे ठीक करना अति आवश्यक है। इस रेलवे क्रासिंग से राजधानी सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें