गणतंत्र दिवस सोमवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों ओर गिरिजाघरों में सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली।
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद के साथ ही वाद -विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर गांव का भ्रमण किया। विद्यालयों में खेलकूद का आयोजन भी हुआ।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। दीवानी न्यायालय में जिला जज लुकमानुल हक, विकास भवन में जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पुलिस लाइन में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पारस नाथ यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
झंडारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
एडीएम बीडी गुप्ता, सीआरओ अरविंद कुमार पांडेय, कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद सोनकर, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, राजेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी। मुख्य अतिथि, जिला जज लुकमानुल हक, प्रभारी डीएम एसपी बबलू कुमार ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर एवं गुब्बारे छोड़कर सभी को बधाई दी।
सीओ सदर हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में 14 बटालियनों द्वारा मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास के निर्देशन में मतदाता जागरूकता की झांकी निकाली गई।
इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश दूबे, जफराबाद के विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी को एसपी बबलू कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह, अपर जिला जज राधेश्याम यादव, इंद्रभान सिंह,
डा. कमर अब्बास, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, रामजीत सिंह यादव, सगीर अहमद, एके सिंह, दीपनरायन सिंह, मायाराम वर्मा, अभिषेक शर्मा, अशोक कुमार सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, एसडीएम ज्ञानेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। टीडी कालेज में प्राचार्य डा. यूपी सिंह, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने झंडा फहराया।
आर्चेय एजुकेशनल सोसायटी पालिटेक्निक चौराहा परिसर में डा. डीबी मिश्र और निशा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। शिवांगी महिला महाविद्यालय में पंचहटिया में प्रबंधक राजाराम त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रसाद और विजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
मोहम्मद हसन पीजी कालेज में हकीम जहीर हैदर, मो. हसन इंटर कालेज में साजिद हमीद, मोहम्मद हसन गर्ल्स कालेज में डा. अब्दुल कादिर खान ने ध्वजारोहण किया। मुक्तेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज में प्रबंधक प्रेम शंकर श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। एससी वर्मा, आनंद शंकर, डा. रेखा
सिंह, डा. शोभित आदि मौजूद थे। मदरसा कुरानियां आदमपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मैनेजर साजिद ने ध्वजारोहण किया। शिया ट्रस्टी कमेटी द्वारा शिया, मीना रिजवी शिया कालेज रजा डीएम शिया इंटर कालेज में प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने झंडा फहराया। शिया डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. सैयद असद काजमी ने ध्वजारोहण किया।
सरस्वती बाल मंदिर में पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन पांडेय और किरन श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में डा. वंदना सिंह, एसबीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आनंद सिंह, बीआरपी इंटर कालेज में प्रबंधक प्रेम शंकर श्रीवास्तव, तिलक कान्वेंट में प्रबंधक के एन सिंह, आरएन टैगोर स्कूल में प्रधानाचार्य डा. शीला सिंह, महावीर कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अतुल जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
जिला अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय पर मुकेश की देखरेख में ध्वजारोहण किया गया। आचार्य चाणक्य महासभा कार्यालय पर अध्यक्ष विश्वनाथ ने ध्वजारोहण किया।
नवजीवन कल्याण समिति पर रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। सद्भावना तरुण क्लब पर संदीप सेठी, जनक कुमारी इंटर कालेज परिसर में प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। जेसीआई कार्यालय धरनीधरपुर में राके श जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार बयालसी कालेज में प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, सेंस एके डमी में प्रबंधक इंद्र कुमार चौबे, थाना परिसर में एसओ आशुतोष तिवारी, इंटर कालेज महरेव में प्रबंधक इंदु प्रकाश सिंह, पीएचसी परिसर में डा. आरके सिंह, एसबीआई परिसर में प्रबंधक एके बरनवाल ने ध्वजारोहण किया।
करंजाकला के सेंट जांस स्कूल में फादर हेनरी अंद्रादे, बाबा भीमराव अंबेडकर पीजी कालेज में प्रबंधक स्वतंत्र कुमार, सूर्यबली पीजी कालेज में प्रबंधक अमलदार यादव, गोल्डेन स्कूल गोसाईंपुर में संदीप ने ध्वजारोहण किया।