गांव के कुंए में सांड के गिरने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और चोट का इलाज जारी है।
बोदरी गांव में मंगलवार सुबह कुएं में गिरे साड़ को रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। बाहर आने के बाद साड़ को आई चोटों का इलाज किया गया। गांव के सिवान में निष्प्रयोज्य 40 फिट गहरा कुआं है। उसमें भोर में एक साड़ झाड़ झंखाड़ खाने के चक्कर में गिर गया।
विज्ञापन
सुबह उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों को जानकारी हुई।पहले तो ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया। असफल रहने पर जिला प्रशासन को सूचित किया। जिले से आई रेस्क्यू टीम ने डीप डाइविंग सेट लगाकर रेस्क्यूअर ने साड़ को बांध कर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। साड़ को आई चोटों का इलाज किया गया।