महराजगंज। क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गीता देवी को जिले में सर्वाधिक गाय के दुग्ध उत्पादन के लिए नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की ओर से आयोजित समारोह में दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गीता देवी को प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।