जफराबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्राथमिक विद्यालय जफराबाद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत कैंप लगाकर छूटे मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में छूटे लोगों को सूची में शामिल किया गया।
कैंप में सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), आम मतदाता तथा नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद सरफराज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा आवश्यक संशोधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। अगला विशेष कैंप शनिवार 24 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया सिंह, मालविका सिंह, अंजू सिंह माैजूद रहीं। संवाद