फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, धार्मिक आयोजन भी नहीं, उल्लंघन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्र और ईद को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। बैठक में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने और रास्ता अवरूद्ध कर धार्मिक आयोजन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर क्षेत्र के लिए ईओ और ग्रामीण क्षेत्र के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। ईदगाह जौनपुर के सामने लगे खंभे को तत्काल ठीक करने को कहा। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा न शुरू करने की हिदायत दी। चैत्र नवरात्र पर शीतला चौकियां धाम में अत्यधिक भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ईओ को निर्देशित किया कि संबंधित के साथ बैठक कर मां शीतला चौकियां धाम में पार्किंग रेट तय करें। ताकि श्रद्धालुओं को समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को मां शीतला चौकिया धाम में जर्जर तारों को तत्काल बदलवाने को कहा। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ ने कहा कि इस बार भी त्योहारों को शाति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में शासन से लाउडस्पीकर को लेकर मिले निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर पालिका व नगर पंचायत के चेयरमैन, जिला शांति समिति के सदस्य, अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक अजय अम्बष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें