शहर कोतवाली के नईगंज में 15 सितंबर को दादी व पोते पर गोली चलाई गई थी। इसमें पुलिस ने सोमवार की शाम एक आरोपी को बनपुरवा (देवापार) मड़ियाहूं से गिरफ्तार किया।
सिकरारा क्षेत्र के बरईपार निवासी अजय आनंद उर्फ सनी यादव नईगंज में ट्रैक्टर की दुकान पर बैठा था। नकाबपोश बदमामाशों ने आनंद पर फायर कर दिया। गोली युवक को लगने के साथ उसकी दादी को भी लग गई थी। पुलिस ने इसमें तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपी बनपुरवा (देवापार) निवासी थाना मड़ियाहूं व वर्तमान पता लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी निवासी पंकज यादव को सोमवार की शाम को बनपुरवा गांव से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार चालान न्यायालय भेज दिया गया है।