फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 01 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शनिवार को जफराबाद नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया। पेंशन के लिए दी गई फोटो और आवेदन फार्म को नगर पंचायत कार्यालय में फेंका देखभड़के ग्रामीणों ने कहा कि उनके आवेदन को विकास भवन भेजा ही नहीं गया। तमाम अपात्रों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए शनिवार को आवेदन फार्म का वितरण कराया जा रहा था। ताड़तला मोहल्ले की अनीसजहां भी फार्म लेने पहुंची थी। इसी बीच उसने चार माह पूर्व समाजवादी पेंशन के लिए नगर पंचायत कार्यालय को दिए गए अपने फोटो और आवेदन पत्र को कार्यालय परिसर में फेंका पाया।

इसके बाद जाकर उसने सभासद शाहनेयाज अहमद को इस बात की जानकारी दी। सभासद शाहनेयाज अन्य सभासदों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और रैक खोलकर देखा तो उसमें तकरीबन डेढ़ सौ आवेदकों के फोटो और फार्म मिले। इसके बाद सभासद और आवेदन करने वाले लोग भड़क गए और नगर पंचायत कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


 सभासद शीतला प्रसाद गिरी, गुफरान खान, परवेज, रामस्वारथ, दिलशाद, बजरंगी आदि ने फोटो और फार्म ले जाकर ईओ एसएन सिंह के टेबल पर रख दिया। कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए नगर वासियों के नाम भेजे ही नहीं गए। इस पर ईओ ने इसके प्रति अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि बाबू ने लाभार्थियों की जो सूची भेजी है, वह मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। उधर लिपिक राजमन ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए कुल 823 आवेदन आए थे, जिसमें से 525 ही स्वीकृत हुए। बचे हुए आवेदन कार्यालय में रखे गए हैं।

लाभार्थियों की स्वीकृत सूची मिलने से पहले ही लोगों से फोटो और एकाउंट नंबर मांगने का निर्देश विकास भवन से मिला था। इसलिए फोटो सभी से ले लिया गया था, लेकिन सूची आई तो उसमें केवल 525 लोगों का ही नाम था। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राम दुलार, संदीप, बाबा पाल, कैलाश यादव, शाहजहां, नूरजहां, शमीमा बेगम, नूरानी, अनीस, अमीना आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें