मछलीशहर। धोखाधड़ी और कूट रचना के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बसपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल कई महीनों से जेल में हैं। जिला न्यायालय से जमानत खारिज हो गई थी। जिसके चलते 105 दिन से वे जिला जेल में हैं। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई हुई जिसमें जमानत मिल गई। कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जमानतदारों का वेरिफिकेशन होने के बाद संजय रिहा होंगे।