फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नगर पंचायत बदलापुर 1.97 करोड़ की सौगात, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रस्ताव को प्रमुख सचिव नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री एके शर्मा ने मंजूरी दी। उन्होंने नगर पंचायत बदलापुर में झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना के तहत 1.97 करोड़ रुपये की धनराशि दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन सीमा सिंह ने विधायक रमेशचंद्र मिश्र सहित नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रति आभार जताया। चेयरमैन सीमा सिंह ने बताया कि धनराशि की स्वीकृति होने से अब नगर क्षेत्र के सूखे तालाबों को चिह्नित कर उनका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिससे चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी में बेजुबान पशु एवं पक्षी अपनी प्यास बुझा सकेंगे। नगर क्षेत्र के सभासदों ने भी खुशी का इजहार करते हुए चेयरमैन सीमा सिंह को बधाई दी। इस मौके पर हरिनाथ मौर्य, लक्ष्मण सिंह, संदीप शुक्ल, फूलचंद विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, पवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें