बोलेरो से पास लेते समय ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाएं घायल
हल्दी। थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव में सोमवार को दोपहर को बोलेरो से पास लेते समय ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भरसौंता निवासी मीरा सिंह (55) पत्नी छितेश्वर सिंह अपनी ननद इंदू सिंह (35) को लेकर ई-रिक्शा से बादिलपुर स्थित अस्पताल जा रही थी। अस्पताल के पास ही बैरिया की तरफ से आ रही बोलेरो भी एक मरीज को लेकर अस्पताल आ रही थी। कम जगह होने के कारण पास लेते समय ई-रिक्शा पलट गया और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पता पूछकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौता को फोन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौता ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले गए। ई रिक्शा चालक सुरक्षित बच गया।