मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल फाटक के पास जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इटहरा से कोदहूं तक बाईपास बनवाने की मांग को सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। नेतृत्व करने वाले समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इटहरा से कोदहूं गांव तक बाईपास बनाकर उस पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कराया ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। कहा कि यदि सतहरिया के इटहरा से प्रयागराज रोड के कोदहू गांव तक चार किलोमीटर बाईपास और रेल ओवरब्रिज नहीं बनाया जाता है तो मार्च में रेल रोको आंदोलन, सड़क जाम आंदोलन करेंगे। दो फरवरी को इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा था। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जबकि इस मार्ग पर अक्सर जाम लगता है।