फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रास नहीं आई चाकरी, 132 पंचायत सहायकों ने छौड़ी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से 119 ने दिया था त्यागपत्र, अब 13 और ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। एक ओर युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं, कुछ युवाओं को ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नौकरी रास नहीं आ रही है। जिले में 132 पंचायत सहायकों ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
इससे कई केंद्रों पर जरूरी कागजात बनवाने के लिए लोगों को तहसीलों और ब्लाकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। नौकरी छोड़ने वालों में किसी को अफसर बनने का सपना है तो किसी ने चिकित्सक बनने के लिए त्यागपत्र दिया है। हालांकि इसके लिए पंचायत राज विभाग ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब सवा साल पहले हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नौकरी के लिए आवेदन मांगे तो युवाओं की भीड़ दिखी। एक-एक पद के लिए ग्राम पंचायतों में सियासत गरमा गई थी। हर युवा चाहता था कि मैं किसी तरह इस पद पर नियुक्त हो जाऊं। इसके लिए तमाम जतन भी किए गए, लेकिन छह हजार रुपये प्रतिमाह की यह नौकरी युवाओं को अधिक समय तक रास नहीं आई। जिले में 132 पंचायत सहायकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। प्रशासन ने इन खाली पदों पर नए सिरे से नियुक्ति करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से पहले ही 119 लोगों ने त्यागपत्र दिया था। अब 13 और लोगों ने भी त्यागपत्र दे दिया।

मेरिट के आधार पर हुई थी नियुक्ति
जनपद की 1621 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती हुई थी। नियुक्ति के लिए पहली शर्त यही थी कि आवेदन करने वाला उसी गांव का रहने वाला हो, जहां नियुक्ति चाहता है। मेरिट के आधार पर छंटनी करके पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिऩ युवाओं को यह नौकरी रास नहीं आ रही है। आए दिन युवा इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
132 पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र दे दिया है। अब नए सिरे से रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। शीघ्र ही रिक्त पंचायत भवनों में नए सहायकों की भर्ती कर दी जाएगी। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न आए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - मनोज त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें