बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण 15 जून से शुरू होगा। वरिष्ठ फसल वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया ने बताया कि 21 दिवसीय प्रशिक्षण 15 जून से शुरू होगा इच्छुक प्रतिभागी केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।