फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्यख्वाजा थानाक्षेत्र के आदमपुर में पेड़ से लटकता शव मिलने का मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

करंजाकला। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में गत 20 सितंबर को पेड़ में दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटके मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाहगंज निवासी सतीश सिंह ने युवती को नौकरी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद उसे साहू धर्मशाला की सुरक्षा में तैनात एक कर्मी को सौंप दिया। इसके बाद उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। खुद के पैरों पर खड़े होने की आस लेकर जौनपुर पहुंची युवती के परिजनों ने भी नहीं सोचा था कि उसके शव को वह लोग जौनपुर लेने के लिए आएंगे। विगत कुछ महीने पहले युवती जौनपुर मार्केटिंग के काम के सिलसिले में जौनपुर पहुंची थी, जहां वह सदर अस्पताल के सामने स्थित साहू धर्मशाला में रुकी थी। जहां पर उसकी मुलाकात सतीश सिंह पुत्र इंद्रपति सिंह निवासी छबवा थाना शाहगंज से हुई। इसके बाद दोनों के बीच नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। वापस लड़की अपने जनपद मऊ चली गई। 17 सितंबर को लड़की दोबारा अपने घर से जौनपुर के लिए पहुंची, जहां सतीश सिंह से दोबारा उसकी मुलाकात हुई। सतीश सिंह लगातार दो दिन तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद वह साहू धर्मशाला में तैनात सुरक्षाकर्मी रामस्वरूथ गौतम के हवाले कर दिया है। रामस्वरूथ गौतम 19 सितंबर की रात में उसे आदमपुर के एक बगीचे में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी पहचान 23 सितंबर को हो गई। पुलिस ने मामले की जांच और तेज करते हुए साहू धर्मशाला में नौकरी कर रहे हैं सतीश सिंह और वहां पर तैनात रामस्वरूथ गौतम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें