फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सगे बड़े भाई की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव की अनुसूचित बस्ती के बगल स्थित बाग में सोमवार को युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका सगा छोटा भाई रहा। उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर भाई का मौत के घाट उतारा। घटना का कारण देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दोस्त फरार है। उसरौली गांव के कुछ ग्रामीण भोर में शौच के लिए गए थे। उन्हें बाग में पड़ा शव देखा तो शोर मचाया। ऐसे में काफी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। वहीं बगल में म्यान समेत चाकू, नायलान की रस्सी, कैश तंबाकू व चुनौटी पड़ी मिली। परिजनों ने बताया कि शिराज अहमद (40) अपने छोटे भाई इरफान के साथ बाइक से रविवार की शाम साढ़े पांच बजे पट्टीनरेंद्रपुर बाजार गया था। देररात इरफान तो घर लौट आया। लेकिन शिराज नहीं लौटा। पिता के वापस न लौटने पर दूसरे दिन उसके 12 वर्षीय पुत्र जीशान व आठ वर्षीय पुत्र अकरम पिता की तलाश में निकले। उनके साथ इरफान भी था। तभी उन्हें सूचना मिली कि शिराज का शव बाग में पड़ा है। वहां पहुंचते ही पिता का शव देखकर दोनों बिलख उठे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिराज के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शिराज की हत्या छोटे पुत्र इरफान ने की है। घटना के पीछे उन्होंने भाभी-देवर के बीच अंतरंग संबंध बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्ती पर इरफान ने हत्या किया जाना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने में उसने अपने एक दोस्त को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें