फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कहासुनी में बढ़े विवाद में हुई थी हत्या, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर... पुलिस गिरफ्त में बिंद्रेश हत्याकांड में तीनों आरोपित। संवाद
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। कुकुहां गांव में बिंद्रेश राजभर की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जेनरेटर लगाने वालों से कहासुनी में विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात में विवाद शांत कराने के लिए विपक्षियों ने बिंद्रेश राजभर को लाठी से पीट दिया था।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता लल्लन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को आजमगढ़ जाने वाली सड़क पर आरा पुलिया के पास से सानू उपाध्याय उर्फ अनिकेत उपाध्याय (23), विकास तिवारी उर्फ कल्लू (27) और वीरू पांडेय उर्फ गोलू (29) को गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपी कुकुहां गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें